Khabarnama desk : होली की छुट्टी के बाद झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से फिर से शुरू होगा। यह सत्र 27 मार्च तक चलेगा। ज्ञात हो कि 24 फरवरी से विधानसभा का बजट सत्र जारी है, और 3 मार्च को राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया था। अब सदन में प्रतिदिन विभिन्न विभागों की अनुदान मांगों पर चर्चा हो रही है।
18 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही पूर्व निर्धारित थी, लेकिन होली के कारण कार्य मंत्रणा समिति ने इसे स्थगित कर दिया। अब, 18 मार्च की कार्य सूची में शामिल विषयों पर चर्चा शनिवार को की जाएगी।
इसके अलावा, भाजपा के अंदरुनी सूत्रों के अनुसार, घोड़थम्भा में दो समुदायों के बीच हुई झड़प को लेकर पार्टी मंगलवार को सदन में हंगामा कर सकती है। भाजपा सरकार से घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर सकती है और प्रश्नकाल को बाधित करके सरकार को सदन में घेरने का प्रयास कर सकती है।