रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

Sneha Kumari

Khabarnama desk :  रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अरगोड़ा थाना क्षेत्र में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस ऑपरेशन में पुलिस ने चार चोरी की कीमती बाइक के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सुभाष उरांव (18), भागीरथ कुमार (24), संतोष लकड़ा (26), और अमन कुमार महतो (25) शामिल हैं, जो सभी रांची के दीपाटोली इलाके के निवासी हैं।

चोर

इस कार्रवाई का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक हटिया ने किया। गिरफ्तार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके निशानदेही पर अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से चोरी की गई बाइकों और उनके गिरोह के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। अब पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और गिरोह के अन्य सदस्यों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।

Share This Article
Leave a comment