Breaking : कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू का हुआ एनकाउंटर

Sneha Kumari

Khabarnama desk : झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को मंगलवार की सुबह पलामू में मुठभेड़ में मार गिराया गया। जानकारी के अनुसार, रांची पुलिस की टीम अमन साहू को रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी, तभी पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

दुर्घटना के बाद अमन साहू ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस की टीम ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment