Khabarnama desk : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद अक्सर सुर्खियों में रहती हैं, चाहे वह घुड़सवारी हो, खुद से कार ड्राइव कर विधानसभा पहुंचना हो, या फिर फॉर्चुनर से उतरकर फुचका बेचने का मामला हो। इस बार वह चर्चा में हैं अपने क्लासिकल ओडिसी डांस परफॉर्मेंस को लेकर। अंबा प्रसाद ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपना डांस परफॉर्मेंस का वीडियो शेयर किया, जो अब वायरल हो रहा है।
नृत्य है साधना, आत्मा का श्रृंगार,
हर थिरकती चाल में बसता है ईश्वर का सार।
ये नृत्य है नारी के संघर्ष और शक्ति की कहानी,
हर लय, हर ताल में उसके हौसले की रवानी।
नारी है शक्ति, हौसले की पहचान,
अपने कदमों की ताल से रचे वो नए आयाम।
ये समर्पित है उस नारी को, जो हर दौर में डटी रही,… pic.twitter.com/Xxq4bjPkDW
— Amba Prasad (@AmbaPrasadINC) March 8, 2025
अंबा प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पिछले कई सालों से ओडिसी नृत्य कला की ट्रेनिंग ले रही हैं। हर रविवार को वह एक राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कलाकार से इस कला की दीक्षा प्राप्त करती हैं। उन्होंने यह भी बताया कि महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए उन्होंने इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया।