Khabarnama desk : बरलंगा थानेदार विकास आर्यन और एएसआई मंगल उरांव को पुलिस कप्तान अजय कुमार ने सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों अधिकारियों पर एक व्यक्ति के साथ थाना में बुलाकर मारपीट करने का आरोप था। इस मामले की जांच का जिम्मा SP अजय कुमार ने पतरातू SDPO को सौंपा था। जांच के बाद SDPO ने रिपोर्ट तैयार की और इसे SP के पास भेजा, जिसमें आरोप सही पाए गए। इसके बाद SP ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।
सूबे के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को पब्लिक के साथ अच्छा व्यवहार करने की सख्त हिदायत दी है और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रामगढ़ SP अजय कुमार ने इसी आदेश का पालन करते हुए यह कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आम जनता के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करने, अवैध कार्यों से बचने और कर्तव्यों के प्रति जिम्मेदारी निभाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद भी थानेदार और एएसआई ने गैर जिम्मेदार और असंवेदनशील कार्य किए, जिससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं है।