चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी

Sneha Kumari

Khabarnama desk : भारतीय क्रिकेट टीम ने दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात को न्यूजीलैंड को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया। भारत की इस शानदार जीत ने देशभर में खुशी की लहर दौड़ा दी। खासकर झारखंड में जश्न का माहौल था। जैसे ही भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने विजयी चौका जड़ा, सड़कों पर भारतीय प्रशंसक खुशी से झूम उठे।

रांची, धनबाद, जमशेदपुर, देवघर, गिरिडीह और हजारीबाग जैसे प्रमुख शहरों में लोग तिरंगे झंडे लहराते हुए सड़कों पर उतर आए। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर क्रिकेट प्रेमियों ने आतिशबाजी की और ‘इंडिया-इंडिया’ के नारे लगाए। इस मौके पर लोग ‘चक दे इंडिया’ और ‘वंदे मातरम’ गा रहे थे, वहीं ‘भारत माता की जय’ के जयकारे भी गूंजते रहे।

 

Share This Article
Leave a comment