रांची पुलिस ने नशे के कारोबारी युवकों को गिरफ्तार किया, अफीम और अवैध हथियार बरामद

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : लोअर बाजार थाना क्षेत्र में रांची पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए तीन नशे के कारोबारी युवकों को अफीम और अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक के.वी. रमन ने किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बिरसा मुंडा बस टर्मिनल के उत्तर दिशा में स्थित पानी की टंकी के पास तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा।

उनकी तलाशी में 550 ग्राम अफीम, एक देशी पिस्टल, तीन जिंदा गोलियां और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वे खूंटी से चतरा अफीम भेजने का काम कर रहे थे। इनके बयान से कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनकी सत्यापन प्रक्रिया जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी

  1. मोहन लोहरा (24 वर्ष) – पिता : ठेरका लोहरा, हाबुलडीह बीच टोली, थाना खूंटी, जिला खूंटी (वर्तमान पता : ग्राम रैदा, थाना बुण्डु, जिला रांची)
  2. कुंवर मुंडा (24 वर्ष) – पिता : हिन्दू मुंडा, हाबुलडीह, थाना खूंटी, जिला खूंटी (वर्तमान पता : हुदुआ मुसुर से आगे, थाना खरसीदाग ओ०पी०)
  3. बिरसा मुंडा (19 वर्ष) – पिता : मुचराय मुंडा, हाबुलडीह लोआडीह टोला, थाना खूंटी, जिला खूंटी (वर्तमान पता : ससुराल गाम हेसातू सिलादोन, थाना खरसीदाग)

 

Share This Article
Leave a comment