Khabarnama Desk : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर झारखंड पर्यटन विभाग ने राज्य की महिलाओं के सम्मान में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इस पहल के तहत, 8 मार्च को राज्य के सभी पर्यटन स्थलों, पार्कों, झरनों और विशेष रूप से पतरातू लेक ‘पार्क’ में महिलाओं के लिए प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क रहेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में, इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को उनके व्यस्त जीवन से कुछ समय निकालकर राज्य के खूबसूरत पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने के लिए प्रोत्साहित करना है। महिलाएं इस दिन का लाभ उठाकर झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकती हैं और मानसिक शांति प्राप्त कर सकती हैं।
झारखंड पर्यटन विभाग महिलाओं के स्वागत में प्रतिबद्ध है और इस पहल से उन्हें एक सुखद और यादगार अनुभव प्रदान करने का लक्ष्य है। इस अवसर पर, महिलाएं झारखंड की मनोरम झीलों, हरे-भरे पार्कों और आकर्षक झरनों का आनंद लेकर अपनी दिनचर्या से एक पल का विश्राम ले सकती हैं।