Khabarnama Desk : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी को झारखंड BJP के विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। इस निर्णय के साथ ही अब बाबूलाल मरांडी झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।
यह फैसला विधानसभा चुनाव परिणाम के लगभग चार महीने बाद आज, गुरुवार को लिया गया। बाबूलाल मरांडी की नियुक्ति पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, क्योंकि वे राज्य में BJP के वरिष्ठ नेता हैं और उनकी राजनीतिक अनुभव भी काफी व्यापक है।