जेल में बंद कैदी का मिला शव…

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : पलामू के सेंट्रल जेल में बंद कैदी का फंदे से लटका शव मिला है। मृतक की पहचान शब्बीर अंसारी के रूप में हुई है। वह गढ़वा जिले के रमना का रहने वाला था और हत्या मामले में जेल में बंद था।  मिली जानकारी के अनुसार शब्बीर अंसारी आज सुबह बाथरूम गया जिसके बाद काफी देर तक वाह बहार नहीं आया। संदेह होने पर जब उसे ढूंढने लोग गए तो वह फंदे पर झूलता पाया गया।  मामला पलामू के मेदिनीनगर सेंट्रल जेल का है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल प्रशासन मौके पर पहुंचा और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फिलहाल पुलिस और जेल प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच (मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल) भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Share This Article
Leave a comment