Khabarnama Desk : रांची के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर मोहन का चयन शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) अंडर-23 टीम में किया गया है। वह झारखंड के एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिनका चयन शेष भारत की टीम में हुआ है। शेष भारत की टीम नौ मार्च से मोहाली में कर्नल सीके नायडू की चैंपियन पंजाब के खिलाफ खेलेगी। सभी चयनित खिलाड़ियों को 6 मार्च को मोहाली में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
टीम में शिखर मोहन के अलावा मैकनील एचएन, हर्षल अजय, समीर रिजवी, आयुष सचिन वर्तक, वेदांत मुरकर, हिमांशु सिंह, विकी ओस्तवाल, पीयूष दाहिया, अशोक शर्मा, जय मालुसरे, आराध्य यादव, रौनक वघेला, प्रग्नेश के, और प्रखर चतुर्वेदी को भी शामिल किया गया है।
टीम के कोच ऋषिकेश कनितकर होंगे, जबकि सपोर्ट स्टाफ में राजेश पवार, मुनीश बाली, श्रीकांत अयंगर, हर्षा ए और अनिरुद्ध देशपांडे शामिल होंगे।
सीके नायडू क्रिकेट में शिखर मोहन ने बनाये 887 रन
शिखर मोहन ने झारखंड की ओर से खेलते हुए सीके नायडू के 2024-25 सत्र की 13 पारियों में 73.92 की औसत से 887 रन बनाये हैं, जिसमें दो शतक और सात अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा, शिखर ने 2023-24 सत्र में 77.88 की औसत से 623 रन बनाये थे।