टोल प्लाजा पर युवक को 50 मीटर तक घसीटती रही कार

Sneha Kumari

Khabarnama desk : बेंगलुरु से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को कार ने करीब 50 मीटर तक घसीटा। यह हादसा नेलमंगला हाईवे टोल प्लाजा पर हुआ। इस पूरी घटना को टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड किया गया। जानकारी के अनुसार, यह विवाद वाहन ओवरटेक करने को लेकर शुरू हुआ था।

मामला तब बढ़ा जब दोनों वाहन टोल प्लाजा के पास पहुंचे और किसी बात को लेकर उनकी बहस शुरू हो गई। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई। CCTV फुटेज में यह साफ देखा जा सकता है कि कार का ड्राइवर युवक की शर्ट पकड़ लेता है और टोल प्लाजा का गेट खुलने के बाद भी उसे करीब 50 मीटर तक घसीटता रहता है। युवक सड़क पर गिर जाने के बाद कार चालक उसे छोड़कर तेजी से फरार हो जाता है।

घटना के बाद, पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। पुलिस टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रही है। यह घटना काफी गंभीर मानी जा रही है, और पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment