Khabarnama desk : झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार की सुबह हल्की ठंडी हवा चलने की संभावना है, जिससे ठंड का अहसास हो सकता है। हालांकि, दिन में आसमान साफ रहेगा और तापमान में थोड़ी वृद्धि हो सकती है। 16 फरवरी, रविवार से तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन 17 फरवरी से मौसम में फिर से बदलाव की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
शुक्रवार सुबह झारखंड के विभिन्न जिलों में धुंध और ठंडी हवा का असर देखा गया। हालांकि, धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन शाम होते-होते तापमान में गिरावट भी आई। झारखंड में सबसे अधिक तापमान सरायकेला का 35.1°C और सबसे कम तापमान खूंटी का 7.2°C रिकॉर्ड किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 26°C और न्यूनतम तापमान 10.5°C रिकॉर्ड किया गया, जिसमें पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 5°C की गिरावट आई।
मुख्य शहरों का तापमान (°C में)
- रांची: अधिकतम 26.0, न्यूनतम 10.5
- जमशेदपुर: अधिकतम 31.4, न्यूनतम 12.0
- मेदिनिनगर: अधिकतम 30.2, न्यूनतम 9.3
- बोकारो: अधिकतम 30.1, न्यूनतम 10.1
- चाइबासा: अधिकतम 33.4, न्यूनतम 10.6
- खूंटी: अधिकतम 27.9, न्यूनतम 7.2
- सरायकेला: अधिकतम 35.1, न्यूनतम 10.9
- देवघर: अधिकतम 29.6, न्यूनतम 13.8
- चतरा: अधिकतम 25.8, न्यूनतम 8.4
मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण स्थानीय निवासियों को अतिरिक्त सतर्क रहने की सलाह दी गई है।