दिल्ली में BJP की शानदार एंट्री, केजरीवाल और सिसोदिया को झटका

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव में BJP की शानदार वापसी हो रही है, और आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया चुनाव हार गए हैं। सिसोदिया ने हार स्वीकारते हुए कहा कि जंगपुरा ने उन्हें प्यार, मोहब्बत और समान दिया, लेकिन वे करीब 600 वोटों से पीछे रह गए। सिसोदिया काउंटिंग सेंटर छोड़कर चले गए हैं, हालांकि आधिकारिक ऐलान अभी बाकी है।रुझानों के बीच दिल्ली भाजपा मुख्यालय पर जश्न शुरू। - Dainik Bhaskar

सिसोदिया की हार से AAP को एक बड़ा झटका लगा है, क्योंकि वे पार्टी के मुख्य नेताओं में शामिल थे। इसके अलावा, नई दिल्ली सीट पर भी अरविंद केजरीवाल पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर BJP के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बढ़त बनाई है, जिससे AAP के लिए यह बड़ी चिंता का विषय बन गया है। वहीं, कालकाजी सीट पर भी आतिशी पीछे चल रही हैं, जो AAP के लिए और भी बड़ा झटका है।

भा.ज.पा. ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी स्थिति मजबूत की है और केजरीवाल सरकार को कड़ी चुनौती दी है। पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है, जबकि AAP नेता हार स्वीकार करने के साथ-साथ अपनी अगली रणनीतियों पर विचार कर रहे हैं।

 

यह चुनावी परिणाम यह दिखा रहे हैं कि दिल्ली की राजनीति में बदलाव आ सकता है, और BJP की यह एंट्री आने वाले समय में दिल्ली में सत्ता का खेल बदल सकती है।

 

Share This Article
Leave a comment