Khabarnama desk : दिल्ली विधानसभा चुनाव की वोट गिनती जारी है और अब तक के रुझानों में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) 42 सीटों पर आगे है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस को एक सीट पर हल्की बढ़त मिली है। इसका मतलब यह है कि भाजपा बहुमत के आंकड़े को पार कर चुकी है, जैसा कि चुनाव आयोग द्वारा जारी रुझानों में दिख रहा है।
चुनाव आयोग ने अब तक 65 सीटों के रुझान जारी किए हैं, जिनके मुताबिक भाजपा 38 सीटों पर और आम आदमी पार्टी 27 सीटों पर आगे चल रही है। इससे यह साफ हो रहा है कि भाजपा को बहुमत मिल सकता है।
नई दिल्ली सीट से आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल 254 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि पहले वे पीछे चल रहे थे। कालकाजी सीट से आतिशी अभी भी पीछे हैं, जबकि जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और पटपड़गंज से अवध ओझा अब आगे हैं, जबकि पहले ये भी पीछे चल रहे थे।
दिल्ली में 5 फरवरी को 70 सीटों पर कुल 60.54% मतदान हुआ था। 14 एग्जिट पोल्स आए थे, जिनमें से 12 में भाजपा की जीत और 2 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। दोपहर 12 बजे तक यह साफ हो जाएगा कि दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी।