CUET PG 2025: रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ी, फीस, एग्जाम पैटर्न और अन्य बदलाव जानें

Sneha Kumari

Khabarnama desk : कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएशन (CUET PG 2025) के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। पहले यह प्रक्रिया 1 फरवरी 2025 तक होनी थी, लेकिन अब कैंडिडेट्स 8 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, फीस जमा करने की अंतिम तारीख 9 फरवरी 2025 रखी गई है।

अगर किसी कैंडिडेट से आवेदन भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो वह 10 फरवरी से 12 फरवरी 2025 के बीच करेक्शन कर सकता है।

कैसे करें CUET PG 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन?

कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करने होंगे

1. CUET PG की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CUET-PG पर जाएं।

2. होम पेज पर दिए गए “रजिस्ट्रेशन” लिंक पर क्लिक करें।

3. नया पेज खुलेगा, जहां रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स भरनी होंगी।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और एप्लिकेशन फॉर्म भरें।

5. आवेदन शुल्क (Fees) जमा करें।

6. सबमिट बटन पर क्लिक करें और आवेदन का पेज डाउनलोड करें।

7. भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर रखें।

 

CUET PG 2025 की फीस

फीस कैटेगरी के अनुसार इस प्रकार होगी

Gen

दो टेस्ट की फीस ₹1400

प्रति टेस्ट की फीस ₹700

OBC/GenEWS

दो टेस्ट की फीस ₹1200

प्रति टेस्ट की फीस ₹600

SC/ST/थर्ड जेंडर

दो टेस्ट की फीस ₹1100

प्रति टेस्ट की फीस ₹600

PwBD

दो टेस्ट की फीस ₹1000

प्रति टेस्ट की फीस ₹600

CUET PG 2025 एडमिट कार्ड और सिटी इंटिमेशन स्लिप

सिटी इंटिमेशन स्लिप: मार्च के पहले हफ्ते में जारी होगी।

एडमिट कार्ड: एग्जाम से 3-4 दिन पहले जारी किए जाएंगे।

CUET PG 2025 के नए बदलाव

इस बार CUET PG परीक्षा में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।

1. परीक्षा की अवधि (Duration)

पहले CUET PG की परीक्षा 2 घंटे की होती थी।

2024 में इसे 105 मिनट (पौने दो घंटे) का कर दिया गया था।

2025 में परीक्षा की अवधि और घटाकर 90 मिनट (डेढ़ घंटा) कर दी गई है।

2. एग्जाम पैटर्न

परीक्षा में 75 सवाल पूछे जाएंगे।

कैंडिडेट्स को चार पेपर कोड्स का चयन करना होगा।

जनरल पेपर का कॉम्प्रिहेंशन सेक्शन हिंदी या इंग्लिश में होगा, जो कैंडिडेट की चॉइस पर निर्भर करेगा।

3. मार्किंग स्कीम

हर सही जवाब पर +4 अंक मिलेंगे।

हर गलत जवाब पर -1 अंक कटेगा (नेगेटिव मार्किंग)।

4. एग्जाम सेंटर के चुनाव में बदलाव

पहले कैंडिडेट्स को 2 शहरों का चुनाव करने का विकल्प मिलता था।

अब कैंडिडेट्स 4 शहरों का चुनाव कर सकते हैं।

भारत में कुल 285 एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं।

विदेशों में नई लोकेशन जोड़ी गई हैं

जर्मनी: फ्रैंकफर्ट और बर्लिन

नॉर्वे: ओस्लो

UAE: अबू धाबी

Share This Article
Leave a comment