Khabarnama Desk : भारत आज 26 जनवरी को 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस विशेष मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन हो रहा है, जहां देशभर से लोग एकत्र होकर इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मना रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय उत्सव संविधान के मूल्यों को बनाए रखते हुए, भारत को एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में जारी प्रयासों को और मजबूत करेगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए कहा, “गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने संविधान बना कर लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित विकास यात्रा सुनिश्चित की।”
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!
आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे…
— Narendra Modi (@narendramodi) January 26, 2025
इस साल के गणतंत्र दिवस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हैं। परेड में भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक विविधता का प्रदर्शन किया जाएगा।