Khabarnama desk : आज 26 जनवरी को रांची में गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह मोरहाबादी मैदान में आयोजित किया गया। राज्यपाल संतोष गंगवार ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण किया और इसके बाद सशस्त्र बलों की परेड का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुमका में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी।
इस साल, राज्यस्तरीय समारोह में 11 विभागों की झांकियां प्रदर्शित की गईं, जो झारखंड की कला, संस्कृति, और धरोहर को दर्शाती थीं। इनमें वन पर्यावरण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास समेत कई विभागों की झांकियां शामिल थीं। इन झांकियों ने राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों को भी उजागर किया। इस आयोजन में झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।