Khabarnama desk : गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित भोज में इंडोनेशिया के डेलीगेशन ने शानदार प्रदर्शन कर महफिल लूट ली। भोज के दौरान इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बॉलीवुड के प्रसिद्ध गीत “कुछ कुछ होता है” गाकर सबका दिल जीत लिया।
उनके गायन ने वहां मौजूद भारतीय मेहमानों को न सिर्फ चौंका दिया बल्कि एक खास सांस्कृतिक जुड़ाव का अनुभव कराया। प्रतिनिधिमंडल के इस प्रदर्शन को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
बॉलीवुड का जादू इंडोनेशिया तक
इंडोनेशिया में बॉलीवुड की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। वहां के लोग हिंदी फिल्मों और गानों को खूब पसंद करते हैं। खासकर शाहरुख खान जैसे सुपरस्टार और उनकी फिल्मों का प्रभाव इंडोनेशियाई संस्कृति पर भी दिखता है
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने की प्रशंसा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने डेलीगेशन के इस भाव को भारत-इंडोनेशिया के मजबूत सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक बताया। उन्होंने इस मौके पर कहा, “यह भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों की अद्भुत झलक है।”
इससे भारत और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक साझेदारी को मजबूत करने के प्रयासों को और बल मिलेगा।
सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वीडियो वायरल
इंडोनेशियाई डेलीगेशन का ये परफोर्मेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जहां लोग उनकी गायन प्रतिभा और भारत के प्रति उनके सम्मान की सराहना कर रहे हैं।