राजधानी की गलियां होगी कैमरे की रडार में

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड सरकार राजधानी में अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए बेंगलुरु मॉडल अपनाने जा रही है, जिसके तहत CCTV कैमरा लगाए जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए पूरी नियमावली तैयार कर गृह विभाग को भेज दी है। गृह विभाग से मंजूरी मिलने के बाद, पुलिस मुख्य स्थानों पर CCTV कैमरे लगाने के लिए आम लोगों को SDO के माध्यम से नोटिस भेजेगी। अगर कोई इस नियम का पालन नहीं करता, तो मजिस्ट्रेट कानूनी कार्रवाई कर सकेंगे।

DGP अनुराग गुप्ता ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों में बनाए गए कानूनों का अध्ययन करने के बाद बेंगलुरु का उदाहरण सामने आया, जहां पुलिस ने सरकार से एक विशेष कानून पास कराया था। इस आधार पर राजधानी में एक मॉडल एक्ट तैयार किया गया है।

इस एक्ट के तहत छोटे दुकानदारों या आम लोगों को परेशान नहीं किया जाएगा, लेकिन बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जैसे मॉल, दुकान, पेट्रोल पंप, ज्वेलरी शॉप और होटल में CCTV लगाना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही, आम लोगों को CCTV रिकॉर्डिंग को 30 दिन तक सुरक्षित रखना होगा, ताकि जरूरत पड़ने पर पुलिस इसका उपयोग कर सके।

CCTV कैमरे लगाने का निरीक्षण मजिस्ट्रेट करेंगे। एक्ट के पास होने के बाद सरकार एक नोटिफिकेशन जारी करेगी, जिसमें यह बताया जाएगा कि किस स्थान पर CCTV लगाया जाएगा। इससे सुरक्षा में सुधार होगा और अपराधों की रोकथाम में मदद मिलेगी।

 

Share This Article
Leave a comment