ताबड़तोड़ फाय’रिंग में बाल-बाल बचे पूर्व विधायक आनंद सिंह, दो गुटों में हुई हिंसक झड़प

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : अपनी हाजिर जवाबी के लिए मशहूर बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें विधायक और उनके समर्थन बाल-बाल बच गए। घटना में 60 से 70 राउंड गोलियां चलने की बात बताई जा रही है।

महाकाल पर भरोसा, ट्वीट से दिया जवाब

हमले के बाद अनंत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जिनके साथ हो महाकाल, उसका क्या बिगाड़े काल?”अनंत सिंह पंचायत विवाद सुलझाने के लिए नौरंगा गांव गए थे। इस दौरान ईंट भट्टा संचालक सोनू और मोनू के साथ विवाद ने उग्र रूप ले लिया। ग्रामीणों के अनुसार, फायरिंग में एके-47 जैसे घातक हथियारों का इस्तेमाल हुआ।

मौके पर चली गोलियों से घायल हुए समर्थक

इस गोलीबारी में अनंत सिंह के दो समर्थक घायल हो गए। एक के बांह में और दूसरे के गर्दन को छूकर गोली निकली। दोनों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।

ईंट भट्टा में पैसे के गबन से जुड़ा था विवाद

विवाद की शुरुआत ईंट भट्टा के 65 लाख रुपये के कथित गबन से हुई। सोनू-मोनू ने अपने मैनेजर मुकेश पर यह आरोप लगाया और उसके घर पर ताला जड़ दिया। मुकेश ने इस मामले में अनंत सिंह से मदद मांगी। ताला खोलने की कोशिश के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि यह हिंसक झड़प में बदल गया।घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी बिक्रम सिहाग मौके पर पहुंचे। पुलिस अब गोलीबारी में शामिल आरोपियों की तलाश कर रही है।

सोनू-मोनू और अनंत सिंह गुटों के बीच बढ़ा तनाव

घटना के बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ छह किलोमीटर दूर हाथीदह चले गए। मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है।इस घटना ने बिहार में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।पुलिस जल्द ही मामले की तह तक जाने का दावा कर रही है। फिलहाल, पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a comment