गुपचुप तरीके गोल्डन बॉय नीरज ने रचाई शादी, कौन है उनकी दुल्हनियां ?

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : भारतीय जैवलिन थ्रोअर और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने 19 जनवरी 2025 को हिमानी के साथ शादी कर ली। शादी के इस खास मौके की तस्वीरें नीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा, “जीवन के नए अध्याय की शुरुआत अपने परिवार के साथ की। हर उस आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें इस पल में एक साथ लाया।”

नीरज और हिमानी की शादी का यह समारोह बेहद निजी था, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी मित्र शामिल हुए। शादी समारोह सादगी और पारिवारिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। हालांकि, हिमानी के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।

आपको मालूम हो कि नीरज चोपड़ा भारतीय खेल जगत के सबसे चमकते सितारों में से एक हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2021 में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल इतिहास रचा, बल्कि पूरे देश को गर्व कराया। इसके बाद पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने रजत पदक हासिल कर अपनी श्रेष्ठता को फिर से साबित की। नीरज को उनकी खेल प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण के लिए जाना जाता है।

उनकी शादी की खबर ने उनके प्रशंसकों और खेल जगत में उत्साह भर दिया है। सभी ने उन्हें और हिमानी को उनके नए जीवन के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।

Share This Article
Leave a comment