जानें झारखंड का मौसम कैसा रहेगा

Sneha Kumari

Khabarnama Desk : झारखंड में 19 जनवरी 2025 को मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। रांची, डाल्टेनगंज, जमशेदपुर, बोकारो और चाईबासा जैसे प्रमुख शहरों में तापमान में उतार-चढ़ाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड का उच्चतम तापमान सामान्य से अधिक बढ़कर 30.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है, जो चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया। रांची का अधिकतम तापमान पिछले 24 घंटे में 1.8 डिग्री बढ़कर 25 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। जमशेदपुर का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक है। डाल्टेनगंज का तापमान 6.4 डिग्री बढ़कर 26 डिग्री और बोकारो का तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 26.1 डिग्री हो गया।

न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखा गया। डाल्टेनगंज में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री घटकर 8.6 डिग्री हो गया, जबकि जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री बढ़कर 11.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बोकारो और चाईबासा में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम था। गुमला में सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों में तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई है, और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना भी बनी रहेगी। 19 जनवरी को रांची में सुबह हल्का कोहरा या धुंध रहेगा, बाद में आसमान साफ हो जाएगा और उच्चतम तापमान 25 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहने की संभावना है।

 

Share This Article
Leave a comment