प्रसिद्ध कवि और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का निधन, बॉलीवुड और साहित्य जगत में शोक।

Nisha Kumari

Khabarnama Desk:प्रसिद्ध कवि, लेखक, पत्रकार, और फिल्म निर्माता प्रीतिश नंदी का 8 जनवरी को निधन हो गया। वह मुंबई स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर ने साहित्य, पत्रकारिता और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ा दी। बॉलीवुड और उनके करीबी दोस्त इस दुखद घड़ी में गहरे शोक में डूबे हुए हैं।

अनुपम खेर

बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए प्रीतिश नंदी के निधन की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि प्रीतिश नंदी उनके सबसे प्रिय और करीबी दोस्तों में से एक थे। अनुपम खेर ने उन्हें “अद्भुत कवि, लेखक, फिल्म निर्माता और साहसी संपादक/पत्रकार” के रूप में याद किया। उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में अपने शुरुआती दिनों में प्रीतिश नंदी उनके लिए सहारा और ताकत थे, और उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा। वह हमेशा निडर थे और अपनी ईमानदारी और क्रिएटिविटी के लिए प्रसिद्ध थे।

संजय दत्त

फिल्म अभिनेता संजय दत्त ने भी प्रीतिश नंदी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने उन्हें “सच्चे क्रिएटिव जीनियस और दयालु आत्मा” कहा।

अनिल कपूर

अभिनेता अनिल कपूर ने भी प्रीतिश नंदी को श्रद्धांजलि दी और उन्हें “निडर संपादक और साहसी आत्मा” के रूप में याद किया।

प्रीतिश नंदी के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा, और उनकी कमी भारतीय सिनेमा, पत्रकारिता और साहित्य जगत में हमेशा महसूस की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment