Khabarnama Desk: आज, 21 जनवरी 2025 को रात में एक अद्भुत खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसे “परेड ऑफ द प्लानेट्स” कहा जा रहा है। इस दिन, 6 ग्रह – मंगल, शुक्र, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेप्च्यून – एक सीधी लाइन में आ जाएंगे। यह खूबसूरत नजारा 8 मार्च तक हर रात दिखाई देगा। 15 फरवरी के बाद बुध ग्रह भी इस परेड का हिस्सा बन जाएगा।
सूर्यास्त के बाद, लगभग साढ़े 8 बजे से यह परेड शुरू होगी, और साढ़े 11 बजे के बाद कुछ ग्रह गायब होने लगेंगे। मंगल, बृहस्पति और यूरेनस पूरी रात आसमान में दिखाई देंगे। आप इसे खुले आकाश में देख सकते हैं, लेकिन नेप्च्यून और यूरेनस को देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता होगी। इस खगोलीय परेड को 21 जनवरी से 21 फरवरी 2025 तक देखा जा सकता है, और इसे अमावस के दिनों में सबसे अच्छा देखा जा सकता है।
ग्रहों की परिक्रमा अलग-अलग गति से होती है, और एक समय ऐसा आता है जब वे एक ही दिशा में आ जाते हैं। हालांकि, वे एक-दूसरे से काफी दूर होते हैं, लेकिन धरती से देखने पर एक सीध में दिखते हैं। इस परेड के दौरान शुक्र सबसे चमकता हुआ ग्रह होगा, जबकि मंगल लाल रंग का दिखेगा। शनि और बृहस्पति धुंधले बिंदु की तरह नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: क्या आप भी करते हैं रात में स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो हो जाइए सावधान…..
यह भी पढ़ें:AI की मदद से छात्रा का अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला,युवक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 5 फरवरी को प्रयागराज महाकुंभ दौरा
यह भी पढ़ें: RG कर पीड़िता के माता-पिता ने कोर्ट द्वारा दिए गए 17 लाख रुपये लेने से किया इनकार
यह भी पढ़ें:बिहार में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका……
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का फैंस को इंतजार….
यह भी पढ़ें :महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी भीषण आग….
यह भी पढ़ें: सैफ अली खान पर हमले का मामला: आरोपी पर हुआ बड़ा खुलासा….