Khabarnama Desk : हजारीबाग के चौपारण थाना के बहेरा महूदी के लमकी तालाब में 2 लड़के नहाने गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चल गये और डूब गये। जहां उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान महूदी निवासी विजय यादव के 14 वर्षीय बेटे शुभम कुमार यादव एवं अरुण कुमार यादव के 14 वर्षीय बेटे उदय कुमार यादव के रूप में हुई है। बच्चे काफी देत तक घर नहीं पहुंचे टफ परिजनों खोजबीन शुरु की तो तालाब के किनारे बच्चों का शर्ट व कपड़े देखकर अनुमान लगाया और तालाब में तैराकों के मदद से खोजबीन पर दोनों बच्चों को बाहर निकालकर सामुदायिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया।