रांची में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों का धरना

Khabar Nama

Khabarnama Desk : रांची में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप है कि एम्बुलेंस गाड़ियों का रख-रखाव ठीक से नहीं किया जा रहा है, और उन्हें लगातार आश्वासन मिलते हैं, लेकिन किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। 108 एम्बुलेंस को एक आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा संचालित किया जा रहा है, लेकिन गाड़ियों की जर्जर स्थिति और अन्य समस्याओं के कारण कर्मचारियों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गुरुवार को रांची जिले के सभी 108 एम्बुलेंस कर्मचारी कार्यालय के सामने धरना दे रहे थे। झारखंड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ ने अपनी विभिन्न मांगों के बारे में सरकार को एक पत्र जारी किया है। इस पत्र में निम्नलिखित प्रमुख मांगें शामिल हैं

  1. वेतन एवं श्रेणी में सुधार: कर्मचारियों को पूर्व संस्था के समान कुशल श्रेणी में रखा जाए और झारखंड सरकार द्वारा लागू किए गए नियमों के अनुसार वेतन का भुगतान किया जाए। साथ ही, वेतन का स्पष्ट निर्धारण किया जाए।
  2. एम्बुलेंस की हालत सुधारें: राज्य में 108 एम्बुलेंस की स्थिति अत्यधिक खराब हो चुकी है। डीजल की आपूर्ति भी पर्याप्त नहीं हो रही है, और किसी भी एम्बुलेंस के खराब होने पर तुरंत वैकल्पिक वाहन उपलब्ध कराया जाए।
  3. भ्रष्ट अधिकारियों की बर्खास्तगी: संघ ने पूर्व के भ्रष्ट अधिकारियों के नामों की सूची जारी की है और इन अधिकारियों को संस्था से बाहर करने की मांग की है।
  4. वेतन भुगतान की तिथि: फरवरी और मार्च 2025 का वेतन 10 अप्रैल 2025 से पहले किया जाए और महीने के 10 तारीख तक कर्मचारियों का वेतन नियमित रूप से भुगतान किया जाए।
  5. EPF और ESIC बीमा सुविधा: सभी कर्मचारियों को EPF (कर्मचारी भविष्य निधि) और ESIC (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) की बीमा सुविधा तुरंत प्रदान की जाए।
  6. वेतन भुगतान का समान अधिकार: यदि EMT और Pilot कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया जाता है, तो संस्था के उच्च अधिकारियों का भी वेतन भुगतान रोका जाए।

 

Share This Article
Follow:
आवाज़ आपकी, खबर हमारी
Leave a comment