बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का रिम्स में निधन

Khabar Nama

राजधानी रांची स्थित रिम्स अस्पताल में बिरसा मुंडा के वंशज मंगल मुंडा का आज  निधन हो गया. सड़क दुर्घटना में घायल मंगल मुंडा विगत कई दिनों से रिम्स में इलाजरत थे. मंगल मुंडा का सोमवार को खूंटी में सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद उन्हें मंगलवार की सुबह खूंटी सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया गया था. रिम्स में उनकी चार घंटे तक लंबी सर्जरी चली. डॉक्टरों ने बताया कि यह सर्जरी काफी जटिल थी. मंगल मुंडा की हालत बिगड़ी तो वेंटिलेटर पर रखा गया, पूरी कोशिश के बाद भी हम उन्हें बचा नहीं पाए.

मंगल मुंडा के निधन की खबर के बाद झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रिम्स पहुंचकर दिवंगत मंगल मुंडा के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भाव भीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने उनके शोकसंतप्त परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें संतावना दी. मुख्यमंत्री ने दिवंगत मंगल मुंडा के परिजनों को राज्य सरकार के स्तर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है.

मंगल मुंडा का बिरसा मुंडा से क्या था रिश्ता
मंगल मुंडा आदिवासी नेता बिरसा मुंडा के परपोते थे. मंगल सिंह मुंडा बिरसा मुंडा के पर परपोते सुखराम मुंडा के बड़े बेटे थे. जिन्हें 2007 में सरकार ने नौकरी भी दी थी. उनके दो और भाई हैं. भाइयों में मंगल मुंडा बड़े थे. तीनों भाई को एक साथ सरकार ने नौकरी दी थी.लेकिन कुछ दिन काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी.

Share This Article
Follow:
आवाज़ आपकी, खबर हमारी
Leave a comment